आहोर । शहर से सटे कांबा से पहली बार देवासी समाज की वेशभूषा पहनकर देवासी मित्र मंडल काम्बा का जत्था रविवार को रेबारियो की ढाणी राईका बाग काम्बा से रामदेवरा के लिए रवाना हुए। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। जीतू काम्बा ने बताया कि हम अपनी वेशभूषा में राम देवरा जा रहे हैं जिससे रेबारी समाज की रंग बिरंगी वेशभूषा अच्छी लगे। देवासी ने बताया कि सात दिवसीय यात्रा का संघ रहेगा। जोश एवम जज्बे के साथ निकले। युवाओं ने बाबा के जयकारे लगाते हुए रवाना हुए। देवासी समाज की माताओं बहनों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
