Monday, May 4, 2026
Homeकार्यक्रमपर्यावरण संरक्षण गतिविधि की बैठक के दौरान हुआ पौधरोपण

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की बैठक के दौरान हुआ पौधरोपण

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

भाद्राजून । कस्बे में श्रीकृष्ण गोशाला भाद्राजून में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह संयोजक तेजसिंह सहित स्वयंसेवको की उपस्थिति व पर्यावरण प्रेमी महामंडलेश्वर संतोष भारती महाराज के सानिध्य में बैठक का आयोजन हुआ।

बैठक में पर्यावरण संरक्षण विषयक कार्यों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अपने-अपने घरों को एवं आस पास के घरों को पर्यावरण हरित घर की अवधारणा के अनुरूप बनाने को कहा, जिसमें घर के अंदर जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग, घर के जैविक कचरे से खाद बनाना, पक्षियों के घोंसले लगाने, पौधारोपण करने आदि मुख्य कार्यों को बताया गया। जिसे व्यापक जन जागरण, जन सहभाग, जन अभियान के साथ किए किया जा रहा है। बैठक के बाद गोशाला परिसर में पौधरोपण किया गया। साथ ही पौधों को राखी बांधकर उन्हें बड़ा करने का संकल्प लेने की बात कही। वही उपस्थित सभी स्वयंसेवको को महामंडलेश्वर ने राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। जिला पर्यावरण संयोजक राणसिंह राजपुरोहित ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अधिकाधिक पौधरोपण करने की बात कही।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े