Monday, May 4, 2026
Homeकार्यक्रमबालिकाओं ने रक्षको की कलाइयो पर बांधे रक्षासूत्र

बालिकाओं ने रक्षको की कलाइयो पर बांधे रक्षासूत्र

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

भाद्राजून. पुलिस थाना भाद्राजून में बुधवार को स्थानीय बालिकाओं द्वारा 78वे स्वाधीनता दिवस के अवसर व रक्षाबंधन को लेकर भाद्राजून पुलिस के जवानों को रक्षा सूत्र बांधा गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस थाना भाद्राजून के जवानों द्वारा राखी बांधने आई बालिकाओं को उपहार देकर जवानो ने उनकी सुरक्षा का वचन दिया। पुलिसकर्मी हर त्योहार में अपने स्वजन से दूर रहकर पूरी तन्मयता से कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, जिससे कि आम नागरिक हर त्योहार शांति एवं सुरक्षा के साथ मना सकें। छात्राओं ने ऐसे जवानों को रक्षासूत्र बांधकर व मिठाई खिलाकर यह पर्व मनाया। पुलिसकर्मी भी त्योहार पर इन नन्हीं बहनों से खुशी- खुशी राखी बंधवाकर आशीर्वाद दिया। साथ ही उपस्थित एएसआई जेठाराम, हेडकांस्टेबल मोहनलाल, पुलिसकर्मी मोहनलाल डारा ने छात्राओं को कानून व्यवस्था के साथ बालिका की सुरक्षा के लिए बनाए गये नियमो की जानकारी दी। इस मौके पर महेंद्र कुमार, अशोक कुमार, सागर कुमार, भागीरथ बिश्नोई समेत पुलिस के जवान व बालिकाएं मौजूद रही।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े