Sunday, May 3, 2026
Homeदेश विदेश21 अगस्त को भारत बंद के आह्वान को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड...

21 अगस्त को भारत बंद के आह्वान को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर, जिला पुलिस ने ली सीएलजी की बैठक

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

आहोर/भाद्राजून  । आरक्षण बंटवारे से सबंधित सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा दिए गए फैसले के विरोध में एससी-एसटी संगठनों द्वारा 21 अगस्त को भारत बंद के आह्वान के चलते जिला प्रशासन व पुलिस अलर्ट मोड पर है।

रविवार को रामेश्वर लाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उपखंड अधिकारी शंकरलाल मीणा, गौरव अमरावत पुलिस उप अधीक्षक, भाद्राजून तहसीलदार लधाराम पंवार व भाद्राजून थाना प्रभारी प्रेमाराम ने सीएलजी और विभिन्न सामाजिक संगठनों की बैठक ली। बैठक में सदस्यों के साथ विस्तार से चर्चा की। बैठक में कस्बे के सीएलजी सदस्य, सामजिक संगठनों के पदाधिकारियों और अन्य वर्गों के प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया। दरअसल, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में 21 अगस्त को सोशल मीडिया पर भारत बंद का आह्वान किया जा रहा है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था शांतिपूर्ण तरीके से बनी रहे, इसी के मद्देनजर जिला पुलिस द्वारा भाद्राजून में सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक ली। जिला पुलिस अधिकारियों ने प्रस्तावित भारत बंद के आह्वान के संबंध में शांतिपूर्ण तरीके से अपना पक्ष रखने के लिए अपील की गई।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े