भाद्राजून । क्षेत्र समेत आसपास के गांवो में भाई बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन आस्था और परंपरा के साथ मनाया गया। दिनभर भाइयों की कलाई में रक्षासूत्र बांधने का क्रम शुरू रहा। हालांकि कई लोगो ने भद्रा के चलते दोपहर बाद से रक्षा सूत्र बांधे। रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार में दिनभर भीड़ लगी रही। दोपहर बाद लोगों में खरीदारी को लेकर उत्साह देखा गया। महिलाओं, युवतियों और बालिकाओं सहित अन्य लोगों ने भी राखी सहित अन्य सामग्रियों की जमकर खरीदी की। कस्बे में जगह-जगह राखी, नारियल, मिष्ठान्न सहित अन्य सामग्रियों की दुकानें सजी रहीं। बस स्टैंड पर आम दिनों की अपेक्षा लोगो की अधिक चहल पहल देखी गई। वही आम दिनों की अपेक्षा बसों में क्षमता से अधिक यात्री नजर आये।
