◆एससी -एसटी आरक्षण को लेकर बंद रहा आहोर : जोधपुर तिराहे से उपखंड तक निकाली रैली- राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन-सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया विरोध –
जालोर ।सुप्रीम कोर्ट की ओर से 1अगस्त को पारित एससी- एसटी वर्गों के उप वर्गीकरण और क्रीमीलेयर के फैसले के विरोध में आज बुधवार को आहोर बंद रहा। एससी-एसटी संघर्ष समिति आहोर की ओर से रखे गये बन्द के बाद रैली जोधपुर तिराहे से एससी-एसटी संघर्ष समिति के बैनर तले आक्रोश रैली निकाली गई।

जिसमें युवाओं ने थों में तख्ती लेकर बाबा साहेब जिंदाबाद और आरक्षण और संविधान बचाओ के नारे लगाए गए । रैली जोधपुर तिराहे से उपखंड कार्यालय पहुंची। जहां उपखंड अधिकारी शंकरलाल मीणा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इधर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व शांतिपूर्ण व्यवस्था के लिए डीएसपी गौरव अमरावत के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता तैनात रहा । वहीं आहोर बंद शांतिपूर्ण रहा।
