Monday, May 4, 2026
Homeकार्यक्रमआमजन के प्रकरणों की समस्याओं का हो जल्द निराकरण -कुमावत

आमजन के प्रकरणों की समस्याओं का हो जल्द निराकरण -कुमावत

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

◆ कैबिनेट व पशुपालन मंत्री जोराराम ने की मैराथन जनसुनवाई

पाली । (देवाराम मीणा) कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि आमजन की समस्याओं का जल्द निस्तारण होना चाहिये जिससे की उनकों राहत मिल सके। कैबिनेट मंत्री जोराराम आज शनिवार को तख्तगढ में आयोजित मैराथन जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं को सुन रहे थे।

इस अवसर पर उन्होंने वहां आये आमजन की समस्याओं को बारी बारी से सुना और मौके पर ही समंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुये निराकरण के लिये कहा। तख़तगढ़ कस्बे में उपखण्ड स्तरीय अधिकारियो की उपस्थिति में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मैराथन जनसुनवाई की जनसुनवाई के दौरान लगभग 80 परिवेदनाएँ प्राप्त हुई जिसमें ज़्यादातर परिवेदनाएँ क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, नगर पालिका क्षेत्र तथा किसानों से संबंधित हैं रही। इस पर कैबिनेट मंत्री द्वारा मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को इन सभी समस्याओं को त्वरित समाधान करवा कर आम जन को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।


ंइस मौके पर मंत्री कुमावत द्वारा राजस्थान सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं और पशुपालन, देवस्थान एवं डेयरी विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने क्षेत्र में निराश्रित घूम रही गायों और नंदियो के समाधान के लिए मंत्री कुमावत ने ग्राम पंचायत स्तर पर गौशाला खुलवाने हेतु प्रशासनिक अधिकारियो को निर्देशित किया तथा आमजन को कहा कि आप गौशाला का पंजीकरण करवाने से संबंधित प्रस्ताव तैयार करवा कर विभाग को भिजवाए, इन सभी का निस्तारण शीघ्र ही करवाया जाएगा और हर पंचायत स्तर पर गौशालाएं जल्दी ही खुलवाई जाएगी जिससे क्षेत्र में घूम रही निराश्रित गायों और नंदियो का समाधान संभव हो सकेगा। तखतगढ़ उपतहसील मुख्यालय से जुड़े गाँवों से सुगम आवागमन के लिये बस की मांग की जिसके लिये संबधित को आवश्यक निर्देश दिये।
इस मौके पर मंत्री कुमावत द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत नगर पालिका में आवासीय पट्टो का वितरण किया और प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गए ।
जनसुनवाई के उपरान्त मंत्री कुमावत ने निर्माणाधीन तखतगढ़ कन्या महाविद्यालय का निरिक्षण किया । साथ ही वहां सम्बंधित नोडल अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियो और संवेदक को शीघ्र ही कार्य पूर्ण करवाने के लिये कहा।
मंत्री कुमावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ माँ के नाम अभियान को सार्थक करवाने के लिए आमजन से अपील की और इसी के साथ एक पेड़ गौ माता के नाम अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करवाने की अपील की गयी। इसी के तहत क्षेत्र में सभी विभागों को मिले लक्ष्य के अनुरूप वृक्षारोपण करवाने के लिये निर्देशित किया।
इस मौके पर तखतगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष ललित रांकावत, नगर पालिका उपाध्यक्ष और नगर मंडल अध्यक्ष मनोज नामा, पाली डेयरी अध्यक्ष प्रताप सिंह बिठिया ,अधिशाषी अधिकारी नीलकमल सिंह राणावत, उपखंड अधिकारी हरी सिंह देवल सहित समस्त विभागों के उपखण्ड स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन मोजूद रहे ।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े