Monday, May 4, 2026
Homeहलचलआदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय आहोर में संस्कृति बोध परियोजना पुस्तक का...

आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय आहोर में संस्कृति बोध परियोजना पुस्तक का हुआ विमोचन

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

आहोर। संस्कृति बोध परियोजना पुस्तक का विमोचन शनिवार को विद्या भारती विद्यालय आदर्श शिक्षण संस्थान जालोर द्वारा संचालित खारा रोड़ स्थित आदर्श विद्या मन्दिर माध्यमिक आहोर में विद्यालय व्यवस्थापक कुशल राज प्रजापत, प्रधानचार्य निर्मल सिंह, सह प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह राठौड़, के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। व्यवस्थापक कुशलराज प्रजापत ने प्रस्तावना उद्बोधन में कहा समाज की सबसे पीछे की पंक्ति में खड़े लोगों की चिंता करना हमारा पावन दायित्व है। विद्या भारती शिक्षा के माध्यम से भारत को परम वैभव पर ले जाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। विद्या भारती व्यक्ति निर्माण का कार्य करती है। यह एक लक्ष्य और उद्देश्य के साथ कार्य करते हुए त्याग, सेवा, समर्पण युक्त भावी पीढ़ी का निर्माण करती है। प्रजापत ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द की वह भविष्यवाणी पूरी होने जा रही है जिसमें उन्होंने कहा था कि इक्कीसवीं सदी में भारत विश्व गुरु बनेगा। इसलिए हमें ज्यादा सजग और सतर्क होकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस समय समाज के समक्ष अनेक प्रकार की चुनौतियां हैं। एक ओर विद्या भारती है जिसका प्रारंभ से ही उद्देश्य रहा है कि शिक्षा संस्कार और अनुशासन के साथ होनी चाहिए । वहीं दूसरी ओर युवाओं को भटकाने वाले, उन्हें नशे और बुरी लतों की ओर ले जाने वाले लोग भी हैं। उन्होंने कहा कि संस्कृति बोध माला की यह पुस्तकें भारतीय संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास का सिंहावलोकन करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। हमारे महापुरुषों के जीवन का अवलोकन करने पर पता चलता है कि वे कैसे चुनौतियों का सामना कर उन्हें दूर करते थे। हम सब मिलकर अपने रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाएं वही समाज के सामने उत्पन्न चुनौतियों का सामना कर उन्हें दूर कर सकें। भारत विश्वगुरु बनने के बिलकुल पास पहुंच गया है। हम सबके यह प्रयास सफल होंगे और आने वाली पीढ़ी अपने भारतीय ज्ञान परंपरा का लाभ लेगी। संस्कृति बोध परियोजना के माध्यम से छात्रों को भारतीय संस्कृति, धर्म, इतिहास, पर्वों, तीर्थस्थलों, पवित्र नदियों-पर्वतों एवं राष्ट्रीय महापुरुषों की जानकारी अत्यंत रोचक एवं सहज रूप में प्राप्त हो जाती है। आगामी 10 सितंबर तक संस्कृति बोध परियोजना को लेकर आहोर नगर में महाअभियान चलाया जाएगा भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार को लेकर विद्या भारती के कार्यकर्ता भारतीय संस्कृति के साहित्य को जन-जन तक पहुंचाएंगे। संस्कार युक्त व्यक्ति निर्माण करना विद्या भारती का लक्ष्य है। प्रधानाचार्य निर्मल सिंह को ने बताया कि संस्कृति बोध परियोजना का उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज को अपनी संस्कृति का बोध करवाना और भारतीय संस्कृति की जड़ों से जुड़े रहे इस हेतु संस्कृति ज्ञान परीक्षा,निबंध प्रतियोगिता, संस्कृति महोत्सव, संस्कृति कार्यशालाएं,चित्र संच एवं साहित्य,विचार गोष्ठियां,संस्कृति संग्रहालय,संस्कृति शोध व संगीत प्रशिक्षण उक्त नौ आयामों के द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हमें करवाकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।जिससे समाज को अपने प्राचीन साहित्य,स्थान,ज्ञान,विज्ञान की जानकारी हो और उसके साथ गौरव भी। पुस्तक विमोचन के दौरान मुकेश बोहरा, योगेश व्यास, कुलदीप सिंह, मानसी राजपुरोहित, वचन मेघ, कैलाश जीनगर, प्रवीण प्रजापति, राजेंद्र गर्ग, ईश्वर सिंह, गुमान सिंह, प्रिंस बोहरा, समेत बंधु भगिनी उपस्थित रहें।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े