Monday, May 4, 2026
Homeशिक्षाधूमधाम से मनाया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

सायला। जीवाणा के श्री बायोसा आदर्श विद्या मन्दिर में शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम श्री कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का श्री गणेश किया गया। जिसके अन्तर्गत कृष्ण बनो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बालकों व आचार्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। विस्तृत जानकारी आचार्य सताराम ने दी। साथ ही प्रधानाचार्य इन्द्रसिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए, सभी को अपने जीवन में भारतीय संस्कृति अपनाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें लक्ष्मीबाई दल प्रथम व महाराणा प्रताप दल द्वितीय स्थान पर रहा।
कार्यक्रम का संचालन रीना यति ने किया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय के आचार्य, अभिभावक व भैया-बहिन उपस्थित रहे।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े