सिरोही – रमेश टेलर ! सिरोही के बरलूट क्षेत्र के बरलूट में पूर्व में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात में मुख्य सूत्रधार युवती को आखिर बरलूट पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया।
बरलूट में भवरसिंह के घर में दिनदहाड़े चोरों ने घर के ताले तोड़ कर कीमती जेवरातो समेत नकदी ले कर फरार हो
गए, जिसकी जांच में जुटी पुलिस ने पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी जिसमे मुख्य सूत्रधार पुरण कुंवर निवासी कालंद्री को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया।
आपको बता दे की पूरण कुंवर पीड़ित भंवरलाल के साली की बेटी हैं, जिसे पीड़ित के घर में रखे जेवरात आदि की पूरी जानकारी थी, उसी ने आरोपियों से संपर्क कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपीओ से मिली जानकारी के बाद भी पुलिस को मुख्य सूत्रधार की गिरफ्तारी में कई दिनों का समय लग गया। जो पुरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ हैं
