Thursday, April 30, 2026
Homeशिक्षावैश्विक शिक्षक रत्न अवार्ड से सम्मानित होंगे पोकराराम सारण

वैश्विक शिक्षक रत्न अवार्ड से सम्मानित होंगे पोकराराम सारण

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

◆नई दिल्ली में आज वैश्विक समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन व सम्मान समारोह

नई दिल्ली/सांचौर(ओम पंवार बिश्नोई)।अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस को नई दिल्ली स्थित डी इंडियन सोसाइटी ऑफ इंटरनेशनल लॉ कृष्णन मेनन भवन सभागार में आज वैश्विक समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल न्यायमूर्ति परमानंद झा ,नेपाल पूर्व उपप्रधानमंत्री उपेंद्र यादव, भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह सहित विभिन्न बड़ी हस्तियां की मौजूदगी में समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पोकराराम सारण प्रधानाध्यापक पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल रतनपुरा चितलवाना (सांचौर) को वैश्विक शिक्षक रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षकों का चयन कर अवार्ड से नवाजा जाता है।अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं इंडो नेपाल समरसता ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित वैश्विक शिक्षक रत्न अवॉर्ड के लिए सांचौर जिले से एक शिक्षक का चयन किया गया है। जो कि लालासर निवासी पोकराराम पुत्र जोधाराम सारण को वर्तमान में चितलवाना उपखंड क्षेत्र के पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रतनपुरा में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षक के द्वारा लम्बे समय से अलग-अलग विद्यालयों में रचनात्मक आयाम स्थापित किया।

◆संगठन इन क्षेत्र में देता अवार्ड
इस अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच के द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा ,चिकित्सा ,सामाजिक सेवा आदि में उत्कृष्ट करने वाले लोगों को अवार्ड प्रदान किया जाता है।

 

◆श्री गुरूजी सम्मान से सम्मानित है सारण

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य ,भामाशाह को प्रेरित कर विद्यालय सौंदर्यकरण करने, पेड़ पौधे लगाने,भौतिक सुविधाओं का क्रियावन करने,वही भामाशाह से सहयोग लेकर विद्यालय को रोल मॉडल रूप देने के साथ साथ नामांकन वृद्धि एवं ठहराव सुनिश्चित करने तथा हरित पाठशाला का निर्माण कर खेल मैदान को एक नया आयाम देने के साथ साथ हाल ही में पीएमश्री स्कुल रतनपुरा में भामाशाह को प्रेरित कर करीबन 3 करोड़ से आधुनिक सुविधा युक्त विद्यालय भवन बनाकर विभाग को सुपुर्द करेंगे। इससे पूर्व सारण राज्य स्तर पर श्री गुरु जी सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं।वही जिला स्तर ओर ब्लॉक स्तर पर कई बार सम्मानित हो चुके हैं।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े