सायला । ब्लॉक स्तरीय 11 वर्षीय छात्र छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती पब्लिक उच्च प्राथमिक विद्यालय राजनगर उनडी में आयोजित हुआ।
प्रतियोगिता शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव मौजूद थे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी भेराराम चौधरी ने की। वही विशिष्ट अतिथि के रूप नाते अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मोहनलाल परिहार , सीबीईओ भंवरलाल परमार स्थानीय सरपंच कुंदन कंवर , पीईईओ राजेन्द्र प्रसाद , तिलोड़ा पीईईओ पाताराम चौधरी , भाजपा मंडल महामंत्री रमेश गर्ग , भवानी सिंह देता , भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रूगनाथ सिंह राजपुरोहित उपस्थित थे। सर्वप्रथम विद्या की देवी सरस्वती की तस्वीर के समक्ष अतिथियों के द्वारा दिप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। तत्पश्चात अतिथियों का साफा माला व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत बहुमान किया गया। इस दौरान नन्ही मुन्नी बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत के माध्यम से स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी चौधरी ने भामाशाहों की प्रशंसा करते हुए शिक्षा के साथ साथ खेलो का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि इन नन्ने मुन्ने विद्यार्थियों के लिए ये यादगार पल रहेगा, जिसमे कई जीतेंगे तो कई प्रयास कर सफलता प्राप्त करने के गुर सीखेंगे। वही मुख्यातिथि राव ने कहा कि खेलो का मुख्य मकसद उत्तम स्वास्थ्य के साथ साथ अपना व अपने देश का नाम रोशन करना व हमारे आने वाली पीढियों को मजबूत हो उसके लिए स्वास्थ्य का उत्तम रहना अति आवश्यक है। यहां बैठे विद्यार्थियों के स्वस्थ रहने के लिए साफ ,पानी , भोजन व व्यायाम की सख्त आवश्यक रहती है। उन्होंने कहा कि आज का समय देखकर हमे दुख हो रहा है कि आज हमारे किसान जहरीली खाद डालकर अन्न पैदा कर रहे है , जो आने वाले समय के लिए संकट साबित होगा। ऐसे जहरीली दवाइयों से बचना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि पहले जमाने मे गम्भीर बीमार पड़ने पर देशी दवाओं से ठीक हो जाता था , लेकिन अब मामूली बीमारी भी दवाइयों से भी ठीक नही हो रहे है। आज छोटे छोटे बच्चे भी हार्ड अटैक से मृत्यु हो रही है। इसलिए हमें इन चीजो से बचना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जातिवाद , भृष्टाचार , तुष्टिकरण से देश मे आने वाले समय मे बहुत घातक साबित होगा। इसलिए समय रहते हमे संभलना होगा। उन्होंने भृष्टाचार पर सवाल करते हुए सरकारी कारिंदों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकारी कारिंदे अपनी योग्यता अनुसार कार्य नही कर रहे है। उन्होंने कहा कि सबसे कमजोर शिक्षा सरकारी विद्यालयों में दी जा रही है, जबकि सबसे ज्यादा खर्चा सरकारी विद्यालयों पर ही हो रहा है। उन्होंने भृष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण करने की बात कही। इस दौरान मेजबानी कर रहे विद्यालय के निदेशक मोहनलाल प्रजापत ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए भामाशाहों के सहयोग के लिए उनका साधुवाद ज्ञापित किया। वही उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाली टीमो को हम बेहतरीन सेवा दे सके ऐसा हमारा सतत प्रयास रहेगा।
इस दौरान सादुलसिंह ,कालूराम माली , मदनसिंह , केसरसिंह , डूंगरसिंह , पूर्णसिंह , मुस्ताक खान , समुंन्द्र खान , पारसाराम माली , हड़मतसिंह भाटी , दिलीप कुमार , उप सरपंच भेरूसिंह दहिया , पूनमाराम , मोहनलाल विशाला , अशोक जोशी , रमेशदान समेत अनेको लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन चन्द्र प्रकाश ने किया।
◆ये टीमें रही अनुपस्थित
ब्लॉक स्तरीय 11 वर्षीय छात्र छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता सरस्वती पब्लिक उप्रा विद्यालय राजनगर उनडी में प्रथम दिन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोकणी खेड़ा , राउमावि केशवना , राउप्रावि वागसिंह की ढाणी , राजकीय उप्रावि किताब नाड़ी पांथेडी , रामावि डांगरा , रामावि केशवना , गुरुकुल विद्या मंदिर मांडवला , महात्मा गांधी रावि धोराधाणी विद्यालय की टीमें अनुपस्थित रही।
