Thursday, April 30, 2026
Homeकार्यक्रमनिम्बला में धूमधाम से मनाया गणेशोत्सव

निम्बला में धूमधाम से मनाया गणेशोत्सव

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

भाद्राजून. निकटवर्ती निम्बला गांव स्थित माॅडर्न सनराईज एकेडमी में शुक्रवार गणेशोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बुद्धि और मंगल प्रदान करने वाले भगवान गणपति बप्पा के विधिवत रूप से विसर्जन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि रघुवीरसिंह जोधा ने भगवान गणेशजी के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर की। कार्यक्रम में स्कूल के नन्हे -मुन्ने बच्चों ने गणपति बप्पा के गीत व नृत्य की प्रस्तुति दी। वही शोभायात्रा जयकारों व डिजे की धुनों के साथ निकाली गई। कार्यक्रम के अंतिम में गणपति बप्पा विधिवत विसर्जन किया गया। इस अवसर पर अतिथि महोदय ने बच्चों को मिष्ठान्न व प्रसाद वितरित किया। एकेडमी के सचिव ममता, भॅवर लाल परिहार ने अथितियों का आभार प्रकट किया। इस दौरान जोगाराम, फिरोज, निकिता सहित स्टाफ व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े