आहोर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के जन्म दिवस कांग्रेसियों द्वारा मनाया गया। इस दौरान आहोर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को कांग्रेस से विधानसभा प्रत्याशी रहीं सरोज चौधरी के नेतृत्व में फल फ्रुट्स व बिस्किट वितरित किये गए और मरीजों की कुशलक्षेम जानी।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कुशालसिंह राजपुरोहित, जोगेंद्रसिंह,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बस्ती मल चौहान, पंचायत समिति सदस्य एडवोकेट मांगीलाल चौधरी, नारायण सिंह राठौड़, कुपाराम नोरवा, ईश्वर सोलंकी, अधिवक्ता रमेश बैदाना, मुश्ताकखां व विनोद चौधरी समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
