◆जालोर विधायक व मुख्य सचेतक राजस्थान जोगेश्वर गर्ग ने क्या स्वागत
सायला ।(कालू सिंह राजपुरोहित) जीवाणा मंडल में संघ के स्थापना दिवस विजयदशमी के अवसर पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन का आयोजन किया। संचलन में ग्राम जालमपुरा, तालियाना, सांगाणा, दहिवा व जीवाणा के करीब 125 25 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। संचलन बायोसा माता मंदिर से रवाना होकर जैन मंदिर, गोलियां वास, तालियाना रोड, बोम्बे मार्केट, मुख्य चौराह होते हुए आदर्श विद्या मंदिर में विसर्जन हुआ। घोष की ताल पर के साथ कदम मिलते हुए स्वयंसेवकों ने ग्रामवासियों को अपनी और आकर्षित किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 6 उत्सवों में से एक विजयदशमी को संघ अपने स्थापना दिवस के रूप में भी मनाता है। इस दौरान स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में कदम से कदम मिलाते हुए देश में एकता और अखंडता का संदेश देते दिखे। बौद्धिककर्ता के रूप में चेतन धांधल ने हिंदू समाज में संघ की भूमिका व शस्त्र पूजन का महत्व बताया। खंड कार्यवाह ने रतन सुथार ने सभी का आभार प्रकट किया। अंत प्रार्थना कर भारत माता की जय व जागो जागो तो एक बार हिन्दु जागो तो गीत के साथ स्वयंसेवक पुरे जोश साथ अपने-अपने स्थानों लौटे । कार्यक्रम के दौरान मुख्य सचेतक व जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग सहित ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।इस मौके पर दीपसिंह धंनानी ,भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलाराम चोधरी, भाजपा मंडल महामंत्री डायालाल राजपुरोहित,
जीवाणा सरपंच उतसिह धवेचा ,बावतरा सरपंच पारसमल राजपुरोहित ,तख्त सिंह तालीयाणा सुरेश वैष्णव बावतरा
खेतलावा ,सरपंच हाजाराम चोधरी ,आलवाडा सरपंच प्रतिनिधि चोवलाराम चौधरी ,कीसान नेता भंवरलाल राजपुरोहित चंमपाला राजपुरोहित सहीत मोजूद थे।
