Wednesday, May 6, 2026
Homeप्रशासनशहर को स्वच्छ रखने की आमजन से की अपील,  गंदगी फैलाने ,...

शहर को स्वच्छ रखने की आमजन से की अपील,  गंदगी फैलाने , प्रदूषण, प्लास्टिक समेत अन्य पर गिरेगी गाज 

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

सिरोही (रमेश टेलर) स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत “स्वच्छ जावाल स्वस्थ जावाल” थीम पर शहर की स्वच्छता को हमेशा बनाये रखने के लिए नगर पालिका क्षेत्र में बाज़ार के दुकानदारों, ठेले वालों ,रेहड़ी वालों और शहरवासियों को कचरा पात्र उपयोग में लेने के सख्त निर्देश दिए गए है।

नवनियुक्त अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार जीनगर ने सभी से विनम्र अपील कि है कि आप सभी दुकानों, प्रतिष्ठानों और घरों में कचरा पात्र का उपयोग करें और कचरे को कचरा पात्र में ही इकट्ठा करें दुकान के बाहर इधर-उधर सड़क पर खुले में न फेंकें सभी लोग कचरे को पालिका द्वारा संचालित कचरा वाहन ओटोटीपर में ही डालें |

◆अब गंदगी फैलाने, प्लास्टिक, अतिक्रमण पर होगी कारवाई

आमजन को सूचित करने के बावजूद भी यदि कोई दुकानदार कचरा फैलाता और कचरे को जलाता पाया गया तो पालिका द्वारा औचक निरीक्षण करके जिम्मेदार से  जुर्माना वसूल कर दंडित किया जायेगा | शहर में चहुंओर स्वच्छता बरकरार रखने के लिए अधिशाषी अधिकारी के निर्देशन में दीपावली से पूर्व दस दिवसीय विशेष सफाई अभियान  21 अक्टूबर से पालिका द्वारा चलाया जा रहा है | शहर की स्वच्छता को निरंतर बनाएं रखना केवल पालिका प्रशासन की ही नहीं अपितु हम सबकी जिम्मेदारी है इसलिए आमजन भी शहर को स्वच्छ सुंदर बनाएं रखने में ज्यादा से ज्यादा सहयोग करें | पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने व संरक्षित रखने के लिए पालिका प्रशासन आमजन से प्लास्टिक की थैली की जगह कपड़े व जूट से बने थैलों का उपयोग करने की अपील की
शहर हमेशा स्वच्छ सुंदर रहें इसके लिए नगरपालिका प्रशासन अब गंदगी फैलाने वालों, कचरें को जलाकर वायु प्रदुषण करने वालों , प्रतिबंधित एकल उपयोग प्लास्टिक का क्रय विक्रय और उपयोग करने वालों ,सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रम करने वालो पर होगी।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े