जालोर । आँजणा समाज दिल्ली प्रदेश की कार्यकारणी की बैठक हुई ।बैठक में 2 नवम्बर 2024 को गोलासन मे आँजणा समाज के भव्य आयोजन आँजणा रक्त मित्र App एवं आँजणा प्रीमियम लीग APL -3 का शुभारंभ होने जा रहा है जिसके बारे मे चर्चा की गई ।

कार्यक्रम को लेकर आमंत्रित पत्रिका द्वारा आँजणा समाज के महानुभावो को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान आँजणा समाज दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष -शंकर लाल चौधरी, महासचिव खीमाराम चौधरी ,उपाध्यक्ष उमाराम चौधरी, कोषाध्यक्ष हंसाराम चौधरी, इंजीनियर नारायण लाल चौधरी, मिडिया प्रभारी रमेश कुमार चौधरी एवं देवराज चौधरी सहित समाज गणमान्य मौजूद रहे । कांगेस नेता खीमाराम चौधरी ने बताया शारीरिक जीवन में खेल कूद भी जीवन का अहम हिसा है समाज के युवाओ को शिक्षा के साथ साथ में खेल कूद को भी बढ़ावा देने की अपील की नशा मुक्त समाज ही देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकता हैं खीमाराम चौधरी ने समाज के युवाओ को आगे बढ़ने के लिये शिक्षित समाज विकसित समाज प्रगतिशील समाज उन्नत समाज का मंत्र दिया ।
