Wednesday, May 6, 2026
Homeकार्यक्रमस्वदेशी स्वावलंबन दिवस के उपलक्ष्य में जिला सम्मेलन आयोजित

स्वदेशी स्वावलंबन दिवस के उपलक्ष्य में जिला सम्मेलन आयोजित

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

सिरोही – (रमेश टेलर) स्वदेशी जागरण मंच व स्वावलंबी भारत अभियान सिरोही के तत्वावधान में राष्ट्र ऋषि श्रद्धेय दत्तोपंतजी ठेंगड़ी के जन्म जयंती के अवसर पर सिरोही जिला मुख्यालय पर जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।

 

जिला संयोजक नवीन खत्री ने बताया कि आज दिनांक 10 नवंबर को देशभर में स्वदेशी स्वावलंबन दिवस के रूप में मनाया गया। इसी कड़ी में सिरोही जिला मुख्यालय पर स्थित आदर्श विद्या मंदिर परिसर में जिला सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सेवाभारती प्रान्त मंत्री चंपत मिस्त्री व स्वदेशी जागरण मंच के प्रान्त सहसंयोजक जयगोपाल पुरोहित का मार्गदर्शन मिला। मुख्यवक्ता चंपत मिस्त्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रद्धेय दत्तोपंतजी ठेंगड़ी का जीवन वास्तव में अनुकरणीय है। उन्होंने जीवन भर संघ के प्रचारक के रूप में कार्य करते हुए अनेक संगठनों की देखरेख की। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना की। साथ ही उन्होंने स्वदेशी जागरण मंच, भारतीय मजदूर संघ व भारतीय किसान संघ की स्थापना कर देश में हर वर्ग को राष्ट्रीय भावना से जोड़ने का प्रयास किया। बताया कि ठेंगड़ी जी ने अपने जीवन काल में अनेक संघर्ष किए व आपातकाल में भी उन्होंने भूमिगत रहते हुए संघ कार्य का विस्तार किया।
जयगोपाल पुरोहित ने भी इस अवसर पर श्रद्धेय दत्तोपंत जी ठेंगड़ी को याद करते हुए बताया कि देशभर में वर्तमान में स्वावलंबी भारत अभियान के माध्यम से युवाओं को नौकरी की बजाय उद्यमिता की ओर प्रेरित करने हेतु कार्य किया जा रहा है। इस अभियान के तहत कई युवाओं व गृहिणियों ने अपना स्टार्टअप किया है व आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया है। सिरोही में भी इस अभियान के तहत रोजगार सृजन केंद्र का संचालन कर युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान किया जा रहे है। कार्यक्रम में नई दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय कार्यकम के तहत वर्चुअल कार्यक्रम में संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य माननीय वी. भागैय्या जी का भी सान्निध्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक राकेश पुरोहित, संघ के जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख भगवत सिंह, जिला संपर्क प्रमुख शैलेन्द्र सिंह, नगर बौद्धिक प्रमुख नरेंद्र ओझा, नगर बस्ती कार्य प्रमुख सुरेश प्रजापति, शिक्षक संघ के अरविंद परमार, ईश्वर लाल आर्य, छगन प्रजापत, भरत कलावंत, सिद्धार्थ देवासी, विद्यार्थी परिषद के इकाई अध्यक्ष दिलीप मीणा, प्रकाश राणा सहित विभिन्न संगठन के कार्यकर्ता, प्रबुद्ध जन व युवा उपस्थित थे।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े