Wednesday, May 6, 2026
Homeकार्यक्रमजवाई नहर में पानी छोडने के पाँच दिनों बाद भी गोगरा माईनर...

जवाई नहर में पानी छोडने के पाँच दिनों बाद भी गोगरा माईनर 2 टेल के खेतो को सिंचाई के लिए नही मिल रहा पर्याप्त पानी

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

◆जवाई नहर में पानी छोडने के पाँच दिनों बाद भी गोगरा माईनर 2 टेल के खेतो को सिंचाई के लिए नही मिल रहा पर्याप्त पानी

◆गोगरा माईनर 2 टेल आरडी 24हजार के किसान की बाराबंदी प्रभावित 

आहोर ।(सुरेश गर्ग रोडला) उपखण्ड क्षैत्र के ग्राम रोडला के गोगरा माईनर 2 आरडी 24 हजार के किसानो की गोगरा नहर की बाराबंदी के पाँच दिनों बाद भी टेल पर रकबा सिंचाई से वंचित रह रहा है। किसानों की शिकायत पर विभागीय अधिकारियो द्वारा मात्र आश्वासन ही मिल रहा है। जवाई सिंचाई नहर प्रणाली के 5 दिनों के बाद भी टेल के किसानो को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। टेल आरडी 24 हजार के किसान रमेश कुमार घाँची ने बताया कि जवाई सिंचाई नहर की बाराबंदी की पिछले 24 घंटे गुजर जाने के बाद भी टेल के खसरा नंबर 1179/517 खेत का रकबा 1.25हैक्टेयर के खेत की बाराबंदी का आधा समय गुजर जाने के बाद भी खेत सिंचाई से वंचित है। वही आरडी 24 हजार के खेतोँ के किसानो की बाराबंदी प्रभावित होने से किसानों में रोष है।वही टेल के किसानो ने बताया कि विभागीय अधिकारियो द्वारा मात्र आश्वासन ही मिल रहा है किसानो की समस्या जस की तस बनी हुई है।वही टेल का गेंज मेंटेन नही होने से किसानो की समस्या को लेकर सरपंच हुकमसिंह राठौड़ भी मोके पर पहुंचकर विभागीय अधिकारियो को किसानो की समस्या से अवगत करवाया गया।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े