सायला । भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वाधान में एसबीआई की और से संचालित मनी वाइज वित्तीय साक्षरता केंद्र की और से सोमवार को ग्राम डांगरा में जन सुरक्षा शिविर व वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे वित्तीय साक्षरता केंद्र सायला के सेंटर मेनेंजर नेमाराम मकवाणा ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की महत्वकांक्षा बताते हुए ग्रामीणों को इन बीमा में पंजीकृत करवाने के लिए जागरूक किया तथा ऑनलाइल धोखाधड़ी के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बालिकाओं के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में बताया सभी युवाओं को अटल पेंशन करवाने हेतु अपील की इस दौरान एसबीआई बीसी जालाराम और गांव के अन्य लोग मौजूद रहे
