Sunday, May 3, 2026
Homeजिलाराजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकासिंह लखावत ने वीरमदेव कान्हड़देव चौहान पैनोरमा...

राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकासिंह लखावत ने वीरमदेव कान्हड़देव चौहान पैनोरमा के लिए आवंटित भूमि स्थल का किया निरीक्षण

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

◆निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने पर असंतोष जताते हुए संबंधित फर्म को शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के दिए निर्देश

जालौर । (सुरेश गर्ग रोडला )राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक जालोर परिसर में वीरमदेव कान्हडदेव चौहान पैनोरमा के लिए आवंटित भूमि स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने वीरमदेव कान्हडदेव पैनोरमा के संबंध में एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के उपरांत भी निर्माण कार्य प्रारंभ न होने पर असंतोष जताते हुए संबंधित फर्म को शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उप सभापति अम्बालाल व्यास, जालोर तहसीलदार बाबूसिंह राजपुरोहित, निजी सचिव कुलदीप देवल, एडवोकेट सुरेश सोलंकी, केशव व्यास, दिनेश महावर, नाथु सोलंकी आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े