भाद्राजून । कस्बे में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान गंगा यज्ञ का आयोजन शुक्रवार को पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होगा। इस सात दिवसीय कार्यक्रम में शुक्रवार को गणेशपूजन, कलश यात्रा एवं श्री भागवत् कथा शुभारंभ, 7 दिसंबर को सृष्टि रचना, कपिल अवतार एवं शिव पार्वती विवाह, 8 दिसंबर को श्रीजड भरत चरित्र व श्रीनृसिंह अवतार, 9 दिसंबर को श्री कृष्ण जन्म, समुद्र मंथन एवं रामावतार, 10 दिसंबर को श्री बालकृष्ण लीलाएं एवं गोवर्धन पूजन, 11 दिसंबर को श्री कृष्ण रूक्मणि विवाह उत्सव, 12 दिसंबर को श्री सुदामा चरित्र व श्री शुकदेवजी पूजन, 13 दिसंबर हवन पूर्णाहूति एवं प्रसाद वितरण होगा। जिसमें भगतजी श्रीबलरामजी महाराज सानिध्य रहेगा। साथ ही श्रीमद् भागवत् व्यास कथाकार पण्डित रामकिशन शास्त्री धाम वृन्दावन द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम सरस्वती शिक्षण संस्थान प्रांगण भाद्राजून में कथा समय दोपहर 12 बजे से सायं 5.30 बजे तक, प्रवचन प्रातः 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक, प्रभुनाम संकीर्तन रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक होगा।
