◆पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार
बाड़मेर – बाड़मेर में स्कॉर्पियो ड्राइवर और एक युवक के बीच गाली-गलौच हो गई। दोनों में विवाद बढ़ गया। इस बीच युवक स्कॉर्पियो के बोनट पर चढ़ गया। लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी रोकने की बजाए रफ्तार बढ़ा दी और करीब 2 किलोमीटर तक युवक के साथ गाड़ी को भगाते हुए सदर थाने पहुंचा। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बोनट पर लटका युवक जान बचाने की गुहार लगा रहा है। मामला बाड़मेर शहर के सदर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर इलाके का है, जहां आज सुबह करीब साढ़े 10 बजे घटना हुई। मामले में ड्राइवर को गिरफ्तार कर गाड़ी जब्त कर ली है।
