जावाल भाजपा नगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष ने बैठक में जताया आभार
सिरोही – (रमेश टेलर) भाजपा जिला संगठन द्वारा मंगलवार शाम को 23 में से 14 मंडल अध्यक्षो की घोषणा हुई।
जिसको ले कर जावाल मंडल के पूर्व अध्यक्ष हेमन्त नागर ने भाजपा कार्यलय में बैठक रख कर नगर के सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया, इस दोरान बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों के साथ समर्पित कार्यकर्ताओ ने प्रस्ताव ले कर संगठन से जावाल मंडल अध्यक्ष की घोषणा पर पुनः विसार करने का निर्णय लिया साथ ही सभी ने पूर्ववत हेमन्त नागर को अध्यक्ष पद पर रखने के लिए प्रदेश संगठन को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया। पूर्व जिलामंत्री व पूर्व मंडल अध्यक्ष तुलसीराम ने बताया कि हेमन्त नागर का कार्यकाल मात्र 6 माह का रहा साथ ही इनके कार्यकाल में संग़ठन को मजबूती मिली जिसका परिणाम रहा कि लोकसभा चुनावों में 1100 वोटो से भाजपा को बढ़त मिली। जिला संगठन से गुहार लगाई की अगर सेकड़ो कार्यकर्ताओ की भावनाओं का सम्मान नही होता है तो संगठन को काफी नुकशान हो सकता है और आने वाले नगरपालिका के चुनावों में इसकी असर होगा।
इस दौरान मंडल मंडल पदाधिकरियों के साथ दर्जनो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
