Monday, May 4, 2026
Homeशिक्षाबालिकाओं को नि: शुल्क साईकिल वितरण, साइकिल पाकर खिले चेहरे

बालिकाओं को नि: शुल्क साईकिल वितरण, साइकिल पाकर खिले चेहरे

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

भाद्राजून । महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय भाद्राजून व ग्राम पंचायत रायथल में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा नि:शुल्क साइकिलें वितरण की गई। इस दौरान महात्मा गांधी स्कूल भाद्राजून में साइकिल वितरण प्रभारी चंपालाल मेघवाल ने बताया कि कक्षा 9 में अध्ययनरत 12 बालिकाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा नि:शुल्क आवंटित की गई साइकलों का वितरण किया गया।
साइकिल वितरण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि के रुप में भाद्राजून सरपंच सुरेंद्रप्रसाद मीणा, पंचायत समिति सदस्य ऊकाराम मेघवाल, वार्डपंच पूरी देवी देवासी, कार्यवाहक प्रधानाचार्य कानाराम चौधरी, अभिभावक मदनलाल गर्ग समेत अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा बालिकाओं को वितरित की गई। इसी तरह निकटवर्ती ग्राम पंचायत रायथल में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राज्य सरकार द्वारा सत्र 2024-25 की कक्षा नवम की 23 छात्राओं को निःशुल्क साईकल वितरण गई।शिक्षकों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रघुवीर प्रसाद दवे, समस्त अध्यापकगण, सरपंच जसराज सिंह राजपुरोहित, वार्डपंचगण सहित छात्राए व अभिभावक उपस्थित रहे।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े