◆ स्वयं सेवकों के मिले कदम से कदम, झांकियां रही आकर्षण का केंद्र
◆ धर्मसभा को वक्ताओं ने किया समबिधित
सिरोही (रमेश टेलर)जावाल के महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान से राष्ट्रीय स्वयंसेवक पंथ संचलन एवं हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ ।
इस दौरान पंथ संचलन खेल मैदान से शरू होकर अम्बिका नगर, सिरोही रॉड, बस स्टैंड , सदर बाजार , शहीद स्मारक, कालन्द्री रॉड,
मैंन रॉड , अम्बेडकर सर्कल , नई आबादी, गोल रॉड समेत विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः खेल मैदान में पहुंचे । पंथ संचलन में ढोल की ताल पर कदम से कदम मिलाये इस दोरानं
जगह जगह नगरजनो ने जय श्री राम व भारत माता की जयकारों के साथ पुष्प बर्षा की। पथ संचलन के मार्ग जिसमे बस सेटण्ड, शहीद स्मारक, अंबेडकर सर्कल समेत मुख्य चौराहे पर देश भक्ति का संदेश देते झांकियां की प्रस्तुति का आकर्षण बना रहा।
वही खेल मैदान में आयोजित धर्मसभा का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य वक्ता रामवीरसिंह देवड़ा, झाड़ोली वीर के वोवेश्वर मठाधीश रूपपुरीजी महाराज, प्रांत सह प्रचारक राजेश कुमार ने सम्बोधित किया साथ ही शंकरलाल, लक्ष्मण पुरोहित का आथित्य रहा।
वक्ताओं ने राष्ट्र ,हिंदुत्व धर्म , पर्यावरण सरक्षण समेत आदि पर विचार व्यक्त करते हुए हमेशा राष्ट धर्म और देश सेवा के लिए ततपर पर रहने का आव्हान किया
◆ पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
जावाल में आयेजित पंथ संचलन के दौरान लोगो ने गली मोहल्लों से गुजरते राष्ट्रीय स्वयं सेवको पर जमकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । साथ ही भारत माता व श्री राम की जयकारे लगाई । इससे वातावरण धर्ममय बना रहा ।
◆पुलिस ने संभाली यातायात व शांति व्यवस्था
जावाल में पंथ संचलन के दौरान बरलूट थाना समेत सदर थाना, पुलिस लाइन का जाब्ता यातायात व शांति व्यवस्था के लिए शांति व्यवस्था के लिए तैनात रहा। सिरोही डिप्टी मुकेश चौधरी, थानाधिकारी गोपालाल राणा , चौकी प्रभारी भारुराम जाट, सहायक उपनिरीक्षक वगताराम मीणा समेत 30 पुलिसकर्मी तैनात रहे।
◆ सर्कलों को रंगीन फूलों से सजाया
जावाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक पंथ संचलन के दौरान जावाल के विभिन्न सर्कलों को आर्टिकल के रंगीन फुलो से सजाया गया । महाराणा प्रताप सर्कल, शहीद स्मारक , डॉ. भीमराव अंबेडकर व राणा पुंजा सर्कल विशेष रूप से सजाया गया । जो आकर्षक का केंद्र बना रहे।
कार्यक्रम समापन के बाद सभी को तिल्ली के लडू का प्रसाद वितरण किया।
