Monday, May 4, 2026
Homeकार्यक्रममिनि रूणिचा कवराडा बाबा रामदेवजी मेले में उमडा आस्था का जनसैलाब

मिनि रूणिचा कवराडा बाबा रामदेवजी मेले में उमडा आस्था का जनसैलाब

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

आहोर । दो दिवसीय मेला मंदिर के मंहत लक्ष्मण गिरी महाराज का श्रद्धालुओं ने लिया आर्शीवाद, मेले में एक शाम बाबा के नाम भजन संध्या का आयोजन हुआ। कवराडा स्थित लोकदेवता बाबा रामसापीर का दो दिवसीय मेला मंदिर के महंत लक्ष्मणगिरी महाराज के सानिध्य में भरा गया।मेलें में शुक्रवार को एक शाम बाबा के नाम भजन संध्या का आयोजन हुआ।जिसमे कई जाने माने भजन कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी।महंत व मेला ट्रस्ट कमेटी ने बताया कि रात्रि में बाबा रामसापीर की महाआरती की गई। मेला ट्रस्ट कमेटी और पुलिस प्रशासन द्वारा व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाई गई।बच्चों ने झूलों का आनंद उठाया व हाट बाजारों में खरीददारी की। मेले में दूर -दराज से श्रद्धालु शामिल हुए। वही शुक्रवार की रात्रि को भजन संध्या में बाबा रामसापीर के जयकारों के साथ भजनों की प्रस्तुति दी गई। वही शनिवार को सवेरे से मेला में भक्तो का बाबा रामदेवजी दर्शनार्थ का जत्था जारी रहा। वही दुर दराज से दर्शनार्थ पहुँचे भक्तो ने बाबा रामसापीर के दरबार में खुशहाली व समृद्धि की कामना की।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े