सिरोही (रमेश टेलर)जावाल नगर के स्टेट हाइवे स्थित बायोसा माता मन्दिर मे श्री बायोसा मित्र मंडल के बैनर तले एक शाम बायोसा के नाम विशाल भजन संध्या के तहत हवन यज्ञ का आयोजन हुआ । इसमें पंडित हेमंतभाई ओझा ने मंत्रोच्चरण के साथ हवन यज्ञ किया । जिसमें ठाकुर साहब रामवीर सिंह व रामगिरीजी महाराज , श्री बायोसा मित्र मंडल समेत कई लोगो ने आहुतियां दी । साथ ही मंदिर परिसर में दिनभर धामिर्क अनुष्ठान आयोजित हुए । मंदिर में दिनभर दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा । मंदिर में जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा । समारोह में मंदिर को रंग बिरंगी फूलों व रोशनियों से सजाया गया । इस मौके नारायण लाल सुथार, मोहन लाल, ड़ायालाल , देवा राम ,श्रवण कुमाए, पृथ्वीराज सेन विमल सुथार, नरेश भाई, शशिकांत ,धनाराम, सुरेश, दिलीप सुथार ,मनीष खंडेलवाल, मोहित सुथार, मनोज मेघवाल, विनोद सुथार ,दिलीप माली ,पुरुषोत्तम प्रजापत, दिवाकर खंडेलवाल त्रिलोक माली, हरीश भाई पुरोहित, महेश रावल, जीतू माली ,धवल, जीवन पुजारी उपस्थित रहे।

◆भवनों का हुआ लोकार्पण समारोह – रसोई घर समेत इत्यादि भवनों का अतिथि ठाकुर रामवीरसिंह देवडा व संत रामगिरीजी महाराज ,श्री बायोसा मित्र मंडल समेत कई लोगो के मौजूदगी में लोकार्पण किया गया । *आज होगी विशाल भजन संध्या* हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी बायोसा मित्र मंडल के बैनर तले एक शाम बायोसा के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन मंगलवार को मंदिर परिसर में होगी । इसमे ललिता पवार राजेश सेन, लीलेश राठौर मालवाड़ा एंड पार्टी अपनी प्रस्तुति देंगे ।
