आहोर । प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्नान कर वापस आहोर पहुंचने पर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित का आहोर नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं मंत्री मण्डल, विधायकगण के साथ आहोर विधायक राजपुरोहित ने महाकुंभ प्रयागराज में स्नान किया। तथा प्रयागराज में पुजा अर्चना के दौरान विधायक छ्गनसिंह राजपुरोहित द्वारा अपने विधानसभा के किसानों, व्यापारियों एवं समस्त क्षेत्रवासियों के लिए मंगलकामना की।
महाकुंभ से पुनः आहोर नगर में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आहोर विधायक छ्गनसिंह राजपुरोहित का स्वागत करने उनके निवास स्थान पहुंचे। इस अवसर पर आई टी विभाग संभाग सह-संयोजक बिशनसिंह सोलंकी, मण्डल अध्यक्ष हकमाराम प्रजापत, मण्डल महामंत्री हिम्मताराम मेघवाल, मण्डल मंत्री रिखबेश सुथार, युवा मोर्चा मण्डल महामंत्री सुर्यपालसिंह मांगलिया, बुथ अध्यक्ष चंद्रदीप सिंह भाटी, अशोक कुमार मेघवाल, भोपाल सिंह राजपुरोहित, धनसिंह परमार, खेतदान चारण, जगविंदर राजपुरोहित सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
