Friday, April 10, 2026
Homeशिक्षापरीक्षा पे चर्चा में पीएम मोदी ने विद्यार्थियों को नकारात्मकता व स्ट्रेस...

परीक्षा पे चर्चा में पीएम मोदी ने विद्यार्थियों को नकारात्मकता व स्ट्रेस से दूर रहने का सिखाया पाठ

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

भाद्राजून। परीक्षा पे चर्चा 2025 के आठवें संस्करण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 11 बजे सीधा प्रसारण के माध्यम से विद्यार्थियों को संबोधित किया। जिसमें कस्बे सहित क्षेत्रभर की स्कूलों में टीवी, प्रोजेक्टर आदि के माध्यम से विद्यार्थियों ने पीएम मोदी के सीधा प्रसारण को देखा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने छात्रों के साथ माता-पिता एवं अध्यापकों को भी विद्यार्थियों को मोटिवेट करने का पाठ पढ़ाया। पीएम ने परीक्षा पे चर्चा में छात्रों को डिप्रेशन से लड़ने का तरीका बताया। पीएम ने कहा कि विद्यार्थी परीक्षा के समय अपनी बातों को जरूर शेयर करें, इससे वे डिप्रेशन से बचे रह सकते हैं। उन्होंने शिक्षक और माता-पिता को अपने बच्चों पर अनावश्यक प्रेशर न देने को कहा है। उन्होंने शिक्षकों व अभिभावकों को सलाह देते हुए कहा कि हो सकता है आपका बच्चा पढ़ाई में अच्छा न हो लेकिन उसमें अवश्य ही एक ऐसा टैलेंट होगा जो उसे आगे बढ़ा सकता है। ऐसे में आप अपने बच्चे की काबिलियत को पहचानें और उसको उस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े