Monday, May 4, 2026
Homeशिक्षावलदरा में वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

वलदरा में वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

 ◆विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सरपंच सहित अतिथियों की मौजूदगी में प्रतिभाओं को किया सम्मानित 

आहोर । वलदरा के राजकीय.उ.मा.विद्यालय में विधायक छगनसिंह राजपुरोहित के मुख्य आतिथ्य एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनोहरसिंह मेहरू, सरपंच रामसिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित अतिथियों की मौजूदगी में वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।कार्यक्रम में विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने उपस्थित ग्रामीणों एवं स्थानीय विद्यालय के बालक-बालिकाओं को संबोधित किया एवं साथ ही स्थानीय विद्यालय के प्रतिभाशाली प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पप्पूसिंह दहिया , पंचायत समिति सदस्य जैसाराम मीणा, स्थानीय सरपंच रामसिंह, रामलाल सुथार, जसवंतसिंह, कैलाश, रामसिंह सहित मंचासिन अतिथि एवं भामाशाहगण और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आहोर व स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य मय स्टाप, विद्यार्थीगण एवं गांव के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े