आहोर । (सुरेश गर्ग रोडला) भाद्राजून क्षेत्र के निकटवर्ती भूति के सरस्वती विद्या मंदिर में अभिभावक -शिक्षक बैठक आयोजित हुई। विद्यालय के संस्थाप्रधान लाखाराम विराश ने अभिभावकों का विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बैठक का उद्देश्य छात्रों की समस्याओं पर चर्चा कर समाधान निकालना है। माता -पिता और शिक्षक दोनों ही छात्रों के सर्वागीण विकास के अहम -स्तंभ है। पीटीएम इंचार्ज ने बताया कि बैठक में प्री बोर्ड और प्रैक्टिकल एग्जाम, वार्षिक परीक्षा बोर्ड पांचवी, आठवीं, स्वच्छता, स्वास्थ्य, छात्रों के मूल्यांकन, अनुशासन और कक्षा उपस्थिति, विद्यार्थी विकास पर चर्चा हुई।वही शैक्षणिक गतिविधियों, मोबाइल फोन, खेलकूद सहित विद्यालय की गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। इस मौके विद्यालय के संस्था प्रधान लाखाराम विराश, विद्यालय के स्टाफ रमेश राठौड़,सुरेश गर्ग, दुर्गा गर्ग, पूजा कुमारी, पवनी विराश, खुश्बु राठौड़, पारू मेवाडा, चंचल कुमावत, संजना कुमावत,अभिभावक लक्ष्मणराम प्रजापत,कांतिलाल, भरत सुदेंशा, नारायण लाल, जोगसिंह,रतनलाल,माफी देवी, कमला जाट, लता सैन,लीला देवी सहित बडी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।
