सेऊड़ा में तीन दिवसीय मंदिर जीर्णोद्धार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन
कैलाश नगर (शिवगंज) ।उपखंड के सेऊड़ा नगर में तीन दिवसीय सांवलाजी भगवान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। मंदिर में गाजे-बाजे के साथ मूर्तियों की स्थापना की। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। 
प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सेऊड़ा नगर को सजाया गया। मंदिर क्षेत्र को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए। बुधवार को तीन दिवसीय कार्यक्रम का अंतिम दिन होने के कारण अलसुबह से ही सेऊड़ा समेत आसपास के गांवों और दूरदराज से श्रद्धालु परिवार समेत पहुंचना शुरू हो गए।
◆ गाजे-बाजे संग मंदिर में बिराजे सांवलाजी भगवान
बुधवार को रुपपुरी महाराज, कैवलगिरी महाराज, शेरगिरी महाराज,श्रवणपुरी महाराज की मौजूदगी में शास्त्री विपुल त्रिवेद व भैरुशंकर सी रावल जयोतिष पाडीव के सान्निध्य में पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिजीत मुहूर्त में मूर्तियों की स्थापना करवाई। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाकर भक्ति भावना का प्रदर्शन किया। भक्तों ने जैकारे लगाकर मंदिर परिसर को गुंजायमान कर दिया। मंदिर परिसर में युवक-युवतियां भजनों पर नृत्य कर रहे थे। इस दौरान मंदिर के शिखर पर लाभार्थी लादाराम चौधरी,गणेशाराम बग,अमराराम,पोसाराम भोड परिवार द्वारा कलश स्थापना और लाभार्थी चम्पालाल रावल परिवार द्वारा अमर ध्वजा के लाभार्थी व भगवान की स्थापना के लाभार्थी मोतीलाल बग गाजे-बाजे के साथ अमर धजा चढ़ाई गई।
◆ हेलीकॉप्टर से की पुष्प वर्षा
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में मूर्तियों की स्थापना, कलश स्थापना और अमर ध्वजा चढ़ावे के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा एवं गुलाल उड़ाया गया। हेलीकॉप्टर को देखने के लिए सैकड़ों लोग उमड़ पड़े।
◆ महाप्रसादी में हजारों लोगों ने लिया भाग
प्राण प्रतिष्ठा में फले चुंदड़ी लाभार्थी समस्त सेऊड़ा नगरी के लोगों की ओर से महाप्रसादी का आयोजन रखा गया। जिसमें सेऊड़ा समेत आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालुओं ने परिवार समेत भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में संत महात्माओं ने भाग लिया गया। कमेटी अध्यक्ष मालाराम सुथार ने कमेटी सदस्यों, सेऊड़ा वासियों समेत लाभार्थी परिवारों का आभार जताया।
इस मौके पर ,मोटाराम, हिराराम,मादाराम, वजाराम, लकमाराम,रमेश भाई रावल,शंकर लाल,वजाराम, जेपाराम, गणेशाराम, अचलाराम, खेताराम, पेकाराम,भीखाराम, पोसाराम, दिनेश कुमार, राजु चौधरी, पुनाराम, व अन्य गांव के लाभार्थी परिवार ने भाग लिया गया।
◆ साधु संतो का रहा सानिध्य
महन्त रूप पुरी महाराज झाड़ोली वीर मठ, महन्त लेहर पुरी महाराज झाड़ोली वीर, महन्त केवल गिरी महाराज कैलाश नगर, महन्त करण गिरी महाराज ओड़ा बांध, महन्त श्रवण पुरी महाराज कैलाश नगर व सेऊडा़, महन्त शेर गिरी महाराज कैलाश नगर, निर्वानेश्वर महादेव मंदिर बाईराम कैलाश महन्त प्रेमभारती महाराज सगालीया,महन्त रमेश भारती महाराज वराडा, महन्त सोम पुरी महाराज जालोर, महन्त श्रसत्यानदं गिरी जी महाराज कैलाश नगर महन्त सुरेश गिरी महाराज आबलारी और सन्तो कुटिसरो रमंते राम व अन्य संतो ने भाग लिया गया।
