आहोर । माधोपुरा में निजी भवन में संचालित जनजाति आवासीय विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य तगाराम घांसी ने बताया कि 9मार्च रविवार को सुबह 11बजे स्थानीय विद्यालय मे “वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह ” में मुख्य अतिथि छगनसिंह राजपुरोहित विधायक आहोर, अध्यक्षता डॉ.राजेश गोयल (RAS )अतिरिक्त आयुक्त, क्षेत्रीय जनजाति विकास विभाग जोधपुर व विशिष्ट अतिथि डॉ जीतेन्द्र मेघवाल जे. के. ग्रुप ऑफ़ इज्युकेशन आहोर होंगे। इसी के दौरान कपुराराम मीना अधीक्षक ने बताया की कार्यक्रम मे विशेष आकर्षण आर्टिस्ट प्रिया मेवाड़ी हल्दी घाटी के द्वारा भवाई एवं आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति पेश की जायेगी एवं छात्रों द्वारा आदिवासी नृत्य व प्रतिभावन छात्रों, भामाशाहो को सम्मानित किया जायेगा ।
