आहोर । नोसरा की ढाणी में छपरे में सो रहा एक बुजुर्ग छपरे में आग लगने से जिंदा जल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर पीएम करवा परिजनों को सुपुर्द किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नोसरा ढाणी निवासी वगताराम पुत्र देवाजी प्रजापत (80) सोमवार रात को छपरे में खाट पर सो रहा था। सोने से पहले वगताराम ने चिलम के लिए आग जलाई थी। देर रात अचानक आग लग गई और पूरा छपरा जल गया। जिसमें वगताराम भी जिंदा जल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर सिर्फ हड्डियां ही शेष रहीं। घटना की सूचना पर नोसरा थानेदार पन्नालाल मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। छपरे में चिलम के अवशेष मिले हैं। मृतक के चचेरे भाई चुन्नीलाल ने नोसरा थाने में रिपोर्ट दी है कि चिलम पीने के लिए पास में आग लगा रखी थी। इससे आग लगने से वगताराम की मृत्यु हो गई। इस पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है।
आग लगने से छपरे में सो रहा एक बुजुर्ग जिंदा जला
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
