कैलाश नगर । जोधपुर रेंज आईजी के निर्देश पर कैलाश नगर पुलिस ने अवैध रुप से परिवहन करते दो टैक्टर ट्रॉली पकड़ी है। व दोनो चालक भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।कैलाश नगर पुलिस थाना प्रभारी प्रेम सिंह रावत ने बताया की ओड़ा से अवैध रुप से पत्थर परिवहन करने पर दो टैक्टर ट्रोलो व दोनो ही चालकों को गिरफ्तार कर अवैध पत्थर के खिलाफ कार्यवाही की गई है।दोनो ही टैक्टर ट्रॉली कैलाश नगर पुलिस थाना मे लाया गया है।

कार्यवाही कर खनन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। खनन विभाग ने अवैध रुप से ले जाये जा रहे पत्थर से भरे दो टैक्टर ट्रॉली व चालको के खिलाफ उचित कार्यवाही की गई है। यह जानकारी कैलाश नगर पुलिस थाना प्रभारी प्रेम सिंह रावत ने दी गई है।
