सिरोही – (रमेश टेलर)प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के दूसरी बार प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित होने पर मदन राठौड़ का पहली बार सिरोही आगमन पर राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुम्बाराम चौधरी, जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित व भाजपा जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी के सानिध्य में भाजपा सिरोही नगर मंडल व कृष्णगंज ग्रामीण मंडल की ओर से अनादरा चौराहा स्थित जनसेवा कार्यालय में भव्य स्वागत हुआ।

भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का सिरोही व कृष्णगंज मंडल की ओर से कार्यकर्ता ने साफा व माला पहनाकर गर्मजोशी से भारत माता की जय बोलते हुए स्वागत सत्कार किया। सिरोही नगर मंडल नेतृत्व में सिरोही की प्रसिद्ध तलवार भेंट की गई। सभी कार्यकर्ताओं को प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ आत्मीयता से मिले।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि सिरोही जिले से मेरा पुराना नाता रहा है प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले में सिरोही जिले का प्रभारी था सिरोही के कार्यकर्ताओं ने मुझे हमेशा स्नेह सम्मान दिया है जिसका सदैव आभारी रहूंगा। इस दोरान प्रधान हँसमुख मेघवाल, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य वीरेंद्र सिंह चौहान, जिला महामंत्री दीपाराम पुरोहित, भूपेंद्र देवासी, नारायण देवासी, समेत काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों के साथ कार्यकता मोजूद रहे।
