◆शिवसेना ऑन स्पॉट न्याय अभियान” को करेंगें तेज
जालोर । जिला मुख्यालय शिवसेना (UBT) के धवला रोड स्थित कार्यालय में शिवसेना जालोर जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित का जन्मदिन शिवसेना (UBT) के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्षोल्लास के साथ मनाया।

शिवसेना जालोर शहर प्रमुख मिश्रीमल माली ने कहा कि रूपराज पुरोहित जैसे समाजसेवी लाखों में एक होते हैं। उनके जिला प्रमुख बनने के बाद भाद्राजून पीड़ितों को 45 दिनों तक जिला कलेक्टर के समक्ष धरना देकर न्याय दिलवाया। किसी की अकाल मृत्यु होने पर उन्होंने अपनी निजी आर्थिक सहायता प्रदान की। किसी भी सरकारी विभाग में किसी पीड़ित व्यक्ति का कार्य अटका हो तो रूपराज जी स्वयं समय निकालकर संबंधित कार्यालय में जाकर कार्यवाही करवाते हैं। यह जालोर जिले का सौभाग्य है कि रूपराज पुरोहित जैसे भामाशाह और समाजसेवी जिले में जन्मे हैं। इस अवसर पर सभी शिवसेना पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि “शिवसेना ऑन स्पॉट न्याय अभियान” को और अधिक तीव्र किया जाएगा, जिससे पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।
◆ ये रहे उपस्थित
शिवसेना (UBT) जालोर जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित, जिला सचिव योगी शेषनाथ, जिला उप प्रमुख नारायणसिंह राजपुरोहित, जालोर शहर प्रमुख मिश्रीमल परिहार, कोषाध्यक्ष कुलदीप संदेशा, मांगीलाल पुरोहित, अशोक राणा, हंसराज मेघवाल, सलीम खां, संजय कुमार माली, भरत राजपुरोहित, विक्रम राजपुरोहित सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
