Sunday, May 3, 2026
Homeप्रशासनप्रिंसिपल को एपीओ करने के मामले में स्कूल के बच्चे पंहुचे एसडीएम...

प्रिंसिपल को एपीओ करने के मामले में स्कूल के बच्चे पंहुचे एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार ने फटकारा

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

तहसीलदार छात्रों को फटकारा – टी सी काट दूंगी

जालोर । जिले के जसवंतपुरा में पीएमश्री राजकीय स्कूल के प्रिंसिपल को एपीओ करने के मामले में मंगलवार को बच्चे फिर से एसडीएम कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां तहसीलदार ने बच्चों को डांटते हुए धमकाया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
दरअसल जसवन्तपुरा में शिक्षा विभाग की एक जमीन है, जिस पर राजकीय पीएमश्री स्कूल की कृषि संकाय का प्रेक्टिकल करना प्रस्तावित है लेकिन पिछले दिनों यह जमीन एकलव्य आवासीय विद्यालय के लिए आवंटित करने का मामला सामने आया तो पीएमश्री स्कूल की एसडीएमसी कमेटी ने इस आवंटन पर स्टे ले लिया, इससे नाराज शिक्षा निदेशक ने राजकार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए स्कूल के प्रिंसिपल को एपीओ कर दिया था, जिस पर बच्चों ने स्कूल बंद कर प्रदर्शन किया था। सुनवाई नहीं होने के कारण मंगलवार को फिर से बच्चे एसडीएम कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे, लेकिन यहां एसडीएम से पहले तहसीलदार नीरजा कुमारी ने बच्चों को डांटना शुरू कर दिया और कहा कि स्कूल में राजनीति करने की आवश्यकता नहीं है। बच्चों को धमकाया कि ज्यादा उछलकूद करने की कोशिश की तो टीसी थमा दी जाएगी। तहसीलदार की ओर से धमकाते हुए यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने भी इसे निंदनीय बताते हुए सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री से तहसीलदार के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की। शाम को तहसीलदार ने अपना वीडियो जारी कर सफाई पेश की और तहसीलदार ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि बच्चों को समझाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। लोगों ने वीडियो को कांट छांट कर वायरल किया है।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े