भाद्राजून। सुभद्राअर्जुन धाम में मंगलवार को धर्मसभा का आयोजन हुआ। धर्मसभा में नशा मुक्ति, गोवंश रक्षार्थ, पर्यावरण संरक्षण समेत धर्म से जूडे मुद्दो पर चर्चा हुई। संतो ने लोगों को गोसेवा व धर्म के कार्यों में हमेशा आगे रहने की बात कही। संतो ने कहा कि गोमाता के शरीर में देवी देवताओं का वास होता है। गोमाता की पूजा करने से समृद्धि आती है। हमें हमारे धन को पुण्यार्थ के कार्य में खर्च करना चाहिए। बाद में महामंडलेश्वर संगम गिरी महाराज भिवानी हरियाणा, महंत परमेश्वर भारती सरखेज आश्रम अहमदाबाद, आचार्य आनन्द पांडेय काशी का श्रीसुभद्राअर्जुन धाम के महामंडलेश्वर संतोष भारती महाराज द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान थानापति रामानन्द भारती महाराज, प्रतीक खत्री, सोहनसिंह परमार, जयसिंह राजावत समेत कई श्रद्धालुओं ने धर्मसभा में सहभागिता निभाई।
धर्मसभा में नशा मुक्ति पर दिया जोर, संतो का किया स्वागत
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
अन्य खबरे
