◆ विधायक छगनसिंह राजपुरोहित का कार्यकर्त्ताओंं ने किया स्वागत
◆ नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष लाखाराम देवासी का किया बहुमान
आहोर । विधानसभा क्षेत्र के भाजपा चान्दराई मंडल का होली स्नेह मिलन कार्यक्रम मंगलवार को बाबा रामदेव मंदिर परिसर कवराडा में आयोजित हुआ। होली स्नेह मिलन समारोह में आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित के मुख्य आतिथ्य एवं महंत लक्ष्मणगिरी महाराज के सानिध्य व चान्दराई भाजपा मंडल अध्यक्ष लाखाराम देवासी की अध्यक्षता व सुजाराम प्रजापत सहित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं की मौजूदगी में होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित हुआ।

जिसमें भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं ने आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, सुजाराम प्रजापत, नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष लाखाराम देवासी, वलदरा ग्राम प्रशासक रामसिंह, पादरली ग्राम प्रशासक प्रतिनिधि केवलसिंह, रोडला ग्राम प्रशासक हुकमसिंह राठौड़, कवराडा ग्राम प्रशासक जैसाराम मीणा, पंचायत समिति सदस्य माधोसिंह नारवणा, पुर्व मंडल अध्यक्ष मांगीलाल राव, वरिष्ठ भाजपा नेता छोगसिंह खींची, भंवरसिंह, मोहनलाल मेवाडा, जिला मंत्री जितेंद्र, भंवरपुरी गोस्वामी सहित भाजपा के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।वही नव निर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्ष लाखाराम देवासी का भी बहुमान किया गया।भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं ने एक दूसरे को रंगों से तिलक लगाकर फागोत्सव व होली के पावन पर्व की शुभकामनायें दी। इस मौके आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने मंडल की पुरी टीम को धन्यवाद देते हुए सदैव टीम भावना के साथ काम करने की बात कही।
इस मौके भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्त्ता, ग्राम प्रशासक सहित बडी संख्या में चान्दराई भाजपा मंडल कार्यकर्त्ता व जिला भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
