जालोर। जोगेश्वर गर्ग मुख्य सचेतक राजस्थान सरकार एवं मुख्य संरक्षक गर्ग (गुरु) समाज विकास संस्थान, प्रदेशाध्यक्ष रणछोड़ गर्ग के नेतृत्व में CMO जयपुर मे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर ग्राम गुहड़ा जिला जैसलमेर में महान संत सदारामजी महाराज के पनोरमा बनाने की घोषणा पर सम्पूर्ण राजस्थान के समाज बंधुओं के साथ अभिनन्दन ज्ञापित किया गया। इसके साथ ही जालौर जिले से आये शिष्ट मंडल द्वारा पिजोपुरा जालौर निवासी रुगाराम गर्ग की श्री राम हॉस्पिटल जालौर के डॉक्टर की लापरवाही से मृत्यु होने पर उच्च स्तरीय जाँच करवाने एवं एक पारिवारिक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलवाने हेतु ज्ञापन दिया।
इस कार्यक्रम मे जालोर, पाली जैसलमेर बाड़मेर बांसवाड़ा उदयपुर, डूंगरपुर, चितोड़गढ़ सलूम्बर जयपुर, राजसमंद सिरोही सहित राजस्थान, के विभिन्न जिलो से आये गर्ग समाज राजस्थान के समाज बंधु उपस्थित रहे एवं समाज से सम्बंधित विभिन्न समस्याओं से भी अवगत करवाया, जिसमे मुख्यमंत्री साहब भजन लाल शर्मा जी ने सहायता हेतु पूर्ण भरोसा दिया गया। इस मौके पर गर्ग समाज के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
गर्ग समाज के वरिष्ठों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
