Sunday, May 3, 2026
Homeराजनीतिसिरोही जिले में चौथ वसूली चरम सीमा पर, आमजन की सुनवाई नहीं-...

सिरोही जिले में चौथ वसूली चरम सीमा पर, आमजन की सुनवाई नहीं- संयम लोढा

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

शिवगंज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक आयोजित

सिरोही – (रमेश टेलर)नगर कांग्रेस कार्यालय में शिवगंज ब्लॉक काग्रेंस की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढा ने कहां कि सिरोही जिले में चौथ वसूली चरम सीमा पर हो रही है। चारो ओर भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार किया जा रहा है, बिना पैसे लोगो के किसी भी विभाग मेंकार्य नही हो रहे हैं। आमजनता की समस्याओं का ध्यान रखना हमारा फर्ज है, जब भी मौका मिले जनता की समस्याओं को उठाना पडेगा। लोढा ने कार्यकर्ताओं से कहां कि हम जन आंदोलन का रूख अपनाकर जेल जाने का मन बनाना पडेगा, अगर जनता के लिए जेल भी जाना पडे तो जेल जाने के लिए हम सभी को तैयार रहना पडेगा।

पूर्व विधायक संयम लोढा ने कहां कि ट्रांसपोर्ट में वसूली, स्कूल में खेल सामान में वसूली, मोटेशन भरने में वसूली, नगर साउंड सिस्टम में भ्रष्टाचार हर विभाग में जनता से वसूली का खेल चल रहा है। गरीब लोगो को 10-10 हजार के मोटरसाईकिल जब्ती के चालान बनाये जा रहे है, जरा सोचना चाहिए कि गरीब आदमी 10 हजार रूपये कहां से लाएगा। किसी भी विभाग में जनता की कोई सुनवाई नही हो रही है।जनता ने अगर तुम्हे तख्तो ताज पर बैठाया है, तो जनता का ध्यान रखना उनका फर्ज है। हम राजनीति कार्यकर्ता है हम जनता को ऐसे तकलीफ में अकेला नही छोड सकते। भाजपा ने जनता से झूठा वादा कर सत्ता हथियाई है।जनता के कोई भी कार्य नही हो रहे है। जनता को कार्यो के लिए विभागों मेें भटकना पड रहा है। लोढा ने कहां कि हम सभी को मिलकर अब सडक पर आना पडेगा, सडक पर आने का समय है। आज विधानसभा की हालात देखो, विधानसभा में मंत्रियों को प्रश्नो का जवाब देना नही आ रहा है।

लोढा ने कार्यकर्ताओं से कहां कि वोटर लिस्ट में बदमाशी का खेल शुरू होने वाला है। उन्होने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया है कि वार्ड परिसमिन में कोई भी गडबडी दिखे तो तुरंत बताये, आपत्ति दर्ज करवाये, वोटर लिस्ट में कोई भी गलत हो तो उसका तत्काल विरोध करे। ब्लॉक अध्यक्ष व नगर अध्यक्ष शिवगंज से लोढा ने मोनीटरिंग कमेटियां बनाने को कहां ताकि वोटर लिस्ट व परीसिमन में गडबडी न हो। उन्होने कार्यकर्ताओं से बूथ को मजबूत करने की अपील की।

इस अवसर पर शिवगंज कांग्रेस प्रभारी अश्विनी कुमार ने कहां कि बूथ अगर मजबूत होगा तो हम हर जगह मजबूती से खडे रहेगे। उन्होंने बूथ प्रभारी बनाने की अपील की और कहां कि कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बैठक में आना आवश्यक है, यदि कोई पदाधिकारी लगातार तीन बैठक मे गैर हाजिर रहेगा तो उसे हटाकर उसकी जगह दूसरे व्यक्ति को पदाधिकारी बनाया जाएगा इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता की यह जिम्मेदारी है कि उन्हें जो पद मिला है उसका ईमानदारी से निर्वहन कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने कार्य करे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आनंद जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष रताराम देवासी, PCC सदस्य हरीश मेघवाल, अचला राम माली, नगर कांग्रेस अध्यक्ष हनवंत सिंह मेड़तिया, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश राज मीना, मोटा राम देवासी, पन्ना लाल हिराग़र, सुमित परमार, सुरेश सिंह राव ने भी संबोधित किया। इस दौरान काफी संख्या में कॉंग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े