Sunday, May 3, 2026
Homeधार्मिक28 मार्च को अरावली पर्वत की श्रृंखला में अवतार श्री माता जी...

28 मार्च को अरावली पर्वत की श्रृंखला में अवतार श्री माता जी का वार्षिक मेला

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

सिरोही ।अरावली की पर्वत माला बिराजमान श्री मातर माताजी का 28 मार्च को 797 वा वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जयेगा। जिसमे
श्री नामदेव छीपा समाज सिरोही जालौर पाली गुजरात से श्रद्धालु शामिल होंगे।
श्री मातर माताजी का जन्म छीपा समाज के भाटी गोत्र में हुआ श्री अर्बुदा माता का अवतार सिरोही के सिरणवा पहाड़ी में श्री मातर माताजी के रूप में हुआ मातर माताजी का बाल रूप में नाम मौनी देवी था माता जी के पिताजी का नाम प्रेमाराम जी छीपा था श्री मातर माताजी का जन्म सिरोही शहर के छीपा ओली में प्रेमाराम जी भावसार भाटी गोत्र छीपा समाज में हुआ माताजी परमार वंश की कुलदेवी के रूप में पूजनीय है वही सिरणवा पहाड़ी पर श्री नामदेव छीपा समाज 28 मार्च को 797 वां विशाल मेला करेंगे जिसमें पूजा अर्चना भजन महा आरती के महाप्रसाद का कार्यक्रम करना तय हुआ श्री नामदेव छीपा समाज सिरोही अध्यक्ष रामलाल भाटी ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री मातर माताजी के निवास स्थान से माताजी के मंदिर प्रांगण सिरणवा पहाड़ी पर ढोल धमाके के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी शोभा यात्रा में छीपा समाज के माताएं बहने बढ़ चढ़कर नाचते गाते भजन करते हुए सिरणवा पहाड़ी पर चढ़ाई करते हैं माता जी के साझ श्रृंगार पोशाक श्रृंगार के बाद महाआरती के पश्चात महाप्रसादी कार्यक्रम होता है श्री नामदेव युवा परिषद जिलाध्यक्ष भरत डी छीपा ने बताया कि सिरोही जालौर पाली गुजरात से छीपा समाज के लोग मेले में आते हैं सिरणवा पहाड़ी पर सुंदर नजारा वह माताजी के दर्शन को वक्त दूर-दूर से दर्शन लाभ के लिए आते हैं रोहिडा गांव से पैदल संघ भी इसी दिन मंदिर प्रांगण पर आते हैं।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े