◆ जिलाध्यक्ष भंडारी की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम
◆ राज्यमंत्री देवासी, सांसद चौधरी समेत पदाधिकारी रहे मौजूद
सिरोही – (रमेश टेलर)भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम अभियान के अंतर्गत निजी होटल में सिरोही शिवगंज विधानसभा सम्मेलन का आयोजन जिलाध्यक्ष रक्षा भंड़ारी की अध्यक्षता व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी एवं सांसद लुम्बाराम चौधरी, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश दवे, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ व कार्यक्रम के जिला संयोजक नरपतसिंह राणावत के सानिध्य में सम्मेलन आयोजित हुआ। राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जो देशहित को सर्वोपरि मानती है। राजस्थान की भजनलाल सरकार सिरोही जिले के लिए ऐतिहासिक बजट दिया है भाजपा कार्यकर्ता उसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करे और जनता को भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में बताये।

सांसद लुम्बाराम चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि संगठनात्मक एकता और समर्पण पर जोर दिया। उन्होंने कहा की स्थापना दिवस हमारे लिए एक नई प्रेरणा लेकर आता है, यह दिन हमें अपने मूल्यों की याद दिलाता है और देश के प्रति समर्पण को दोहराने का अवसर देता है।
जिलाध्यक्ष रक्षा भंड़ारी ने कहा कि भाजपा की जन-जन के बीच सबसे लोकप्रिय और आदर्श राजनीतिक संगठन के रूप में पहचाना जाता है। भाजपा एक ऐसी यात्रा है जो दृढ़ संकल्प, निष्ठा, निरंतरता और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण के साथ आगे बढ़ती जा रही है। डॉ भंड़ारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, हमारे लिए ये एक परिवार है, एक विचार है, जिसने हमें जनसेवा का मार्ग दिखाया।
जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश दवे, वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल सगरवंशी, जुजार सिंह व दिलीप सिंह मांडणी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रेल 1980 को हुई थी जिसके प्रथम अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी।
भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेकर की गई।
कार्यक्रम के जिला सहसंयोजक अरुण ओझाने मंच संचालन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चो के जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता, कार्यक्रम के संयोजक, सहसंयोजक और जन प्रतिनिधि के मौजूद रहे।
