Saturday, January 31, 2026
Homeजिलाब्रह्माकुमारीज संस्था का रजत जयंती कार्यक्रम, अमित शाह बोले - ज्ञान से...

ब्रह्माकुमारीज संस्था का रजत जयंती कार्यक्रम, अमित शाह बोले – ज्ञान से प्रगति के रास्ते पर जाना भारत की परंपरा

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

◆”आंतरिक जागृति से आत्म सशक्तिकरण” कार्यक्रम का गृहमंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

◆ सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ रहे मौजूद 

सिरोही । ब्रह्माकुमारीज संस्था का रजत जयंती कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, ब्रह्माकुमारीज में आंतरिक जागृति से आत्मशक्तिकरण का संवाद हुआ। कार्यक्रम को गृहमंत्री अमित शाह ने संबोधित करते हुए कहां कि मैं पहली बार ब्रह्माकुमारीज के कार्यक्रम में आया हूँ मुझे इस परिसर में अद्भुत शांति महसूस हो रही हैं अमित शाह ने ब्रह्माकुमारीज संस्था की मुक्तकंठ से सराहना की।


संस्था ने अपने त्याग, तपस्या, तेज से शांति सहयोग का वातावरण बनाया, सशस्त्र बलों के सुरक्षाकर्मियों के त्याग, बलिदान की वजह से हम सुरक्षित है गृहमंत्री अमित शाह ने कहां कि राजस्थान के रेगिस्तान में अपने जीवन का स्वर्णकाल देकर सुरक्षा देते हैँ ऐसे सुरक्षाकर्मियों के लिए आयोजन के लिए ब्रह्माकुमारीज का धन्यवाद हैं। अमित शाह ने कहा कि ज्ञान से प्रगति के रास्ते पर जाना भारत की परंपरा हैं।
वसुधैव कुटुंम्बकम की भावना भारत ने विश्व को दी, वर्षो से भारत के लोग माँ में देवी का रूप देखते हैं ब्रह्माकुमारीज संस्था की मांओं का बडा योगदान रहा हैं। ब्रह्माकुमारीज ने भारत को कोने कोने में अच्छे अभियान चलाएं है. आत्मा से परमात्मा के मिलन और शुद्ध आत्मा की अनुभूति करना ब्रह्माकुमारीज ने लोगों तक पहुँचाया, दुनिया के 140देशों तक हम पहुँचे हैं इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह, आईजी विकास कुमार, जिला कलक्टर अल्पा चौधरी,एसपी अनिल कुमार सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, मंत्री ओटाराम देवासी, केके विश्नोई, सांसद लुम्बाराम चौधरी, विधायक समाराम गरासिया, पालिका अध्यक्ष मगनदान चारण, पुर्व विधायक जगसीराम कोली, एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सुरेश सिंदल सहित अन्य भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की।

इससे पुर्व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हवाई पट्टी पर गृहमंत्री अमित शाह की अगवानी की। वही ब्रह्मकुमारीज संस्था द्वारा स्वागत किया गया।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े