आहोर, जालौर। विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने शुक्रवार को अपने स्थानीय कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत कर उन्हें संगठनात्मक कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने आहोर मंडल अध्यक्ष किशोरसिंह भोमिया राजपूत एवं गुड़ा बालोतान मंडल अध्यक्ष जयंतीलाल कुमावत को माला पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें सक्रियता से संगठन के विस्तार और जनसेवा में जुटने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हकमाराम प्रजापत, अमृत देवासी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक राजपुरोहित ने कहा कि पार्टी संगठन की रीढ़ होती है, और मंडल अध्यक्षों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का परिश्रम ही पार्टी को मजबूत बनाता है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक राजपुरोहित ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी विभिन्न समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में पेयजल, सड़क, बिजली और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी कई शिकायतें सामने आईं, जिन पर विधायक ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
समारोह सादगीपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।
