Saturday, January 31, 2026
Homeराजनीतिभाजपा सरकार से यह तो पूछो की आतंकवादी कहां से आये, कैसे...

भाजपा सरकार से यह तो पूछो की आतंकवादी कहां से आये, कैसे आये और कहां गायब हो गये- संयम लोढा

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

◆ लोढा ने कहां मै हार-जीत से प्रभावित नही हूं, मै राजनीतिक कार्यकर्ता हूं, 24 घंटे का कार्यकर्ता हूं, जनता की सेवा में हमेशा तत्पर हूं

◆ सिरोही नगर कांग्रेस की बैठक आयोजित

सिरोही। पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढा ने कहां कि भाजपा सरकार से यह तो पूछो की आतंकवादी कहां से आये, कैसे आये और कहां गायब हो गये। उस बच्चे की जगह स्वयं को रखो जिसके सामने उसके पिता को मारा गया है तब पीडा का अहसास होगा। देश के लिए लडने वाली फौजी कर्नल साफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताते है और फौज को नरेन्द्र मोदी के चरणो में नतमस्तक बताते है। यह बात हम नही कह रहे है, यह बात भाजपा के लोग कह रहे है। ऐसे घृणित लोग भाजपा मेें अब तक बने हुए है, यह वक्तव्य उनका नही, भाजपा का वक्तव्य है और नही है तो भाजपा ने अब तक उन्हें पार्टी से बाहर क्यों नही निकाला। ऐसी सोच रखने वाली भाजपा पार्टी से हम हमेशा लडते आये है और आगे भी लडते रहेंगे। लोढा सिरोही की एक निजी होटल में नगर कांग्रेस सिरोही के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

लोढा ने कहां कि मैने जब सिरोही विधानसभा से पहला चुनाव लडा था तो मैने कभी नही सोचा था कि मै चुनाव जीतूंगा, उस वक्त भाजपा में श्रीमती तारा भंडारी बहुत बडी नेता थी, मेरा पहला चुनाव था, मै हिम्मत करके खडा हुआ और पहले ही चुनाव में मैने जीत हासिल की। राजनीति में हिम्मत कभी नही हारनी चाहिए यदि अंधेरा है तो फिर से उजाला भी होगा। आप सभी की ताकत किसी से कम नही है, यहां बैठा हुआ एक एक व्यक्ति सक्षम है। मै हार-जीत से प्रभावित नही हूं, मै राजनीतिक कार्यकर्ता हूं, 24 घंटे का कार्यकर्ता हूं और हर वक्त जनता की सेवा में अपने कर्तव्य का पालन करने के लिए तत्पर हूं।

संयम लोढा ने कहां कि 1985 तक सिरोही क्षेत्र कांग्रेस का परम्परागत क्षेत्र रहा है, 1990 के बाद लगातार कांग्रेस के परम्परागत वोट पर हम पकड नही बना सके। भाजपा के खिलाफ जिन जिन यूट्बर या अन्य लोगो ने आवाज उठाई तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें फंसाने का षडयंत्र रचा गया। इतिहास में उन्ही लोगो को याद किया जाएगा जो विपरित हवा के खिलाफ खडे हुए। भाजपा के राज में सबसे ज्यादा सरकारी ऐजेंसियों का दुरूपयोग हो रहा है। गुजरात समाचार ने गुजरात में हमेशा भाजपा के काले कारनामों को उजागर किया तो उसके मालिक पर ईडी की रेड कर दी और 93वर्ष की उम्र में उसके मालिक को गिरफ्तार किया। लोढा ने कहां कि भाजपा के खिलाफ हमे लडाई जारी रखनी है, देश हमारा भी है, मन में हौसला हिम्मत होगी तो हर लडाई को हम अच्छे तरीके से लड सकते है। बाबा साहब अम्बेडकर का हमेशा अपमान करने का काम भाजपा ने किया है। तिरंगे का अपमान करने वाले लोग आज कल तिरंगा यात्रा निकाल रहे है। देश बचाने, प्रजातंत्र को बचाने के लिए हमे लडाई लडनी है। भाजपा की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, भाजपा में शामिल नागौर की नेता ज्योति मिर्धा ने स्टेटमेंट दिया था कि यदि लोकसभा में भाजपा 400 का आंकडा पार करता है
तो हम संविधान को बदल देंगे, लेकिन राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उत्तप्रदेश के लोगो ने इनके 400 पार के आंकडे को रोका। भाजपा के राज में सबसे ज्यादा भाजपा के लोग दुखी है। सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि हमे आमजन की रसोई तक जाकर आमजन का दुख बांटना है, जनता के सुख दुख में साथ खडे रहना है। शिक्षा के क्षेत्र में हमने काफी कार्य किया है, दूसरे क्षेत्र में भी हमने काफी कार्य किये है। सिरोही को उसका पुराना वैभव लौटाने का हमारा धैर्य है। सभी कार्यकर्ताओं को वार्ड की प्लानिंग करनी है, सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर कार्य करना है। भाजपा के राज में सरकारी कार्यो के लिए आमजन को ऐसी तपती धूप में चक्कर काटने पड रहे है, रोजमर्रा के कार्य नही हो रहे है। बैठक को रतन माली, किशोर पुरोहित, हरीश राठौड़, हनवंत सिंह, प्रकाश मीणा
महेंद्र मेवाडा, प्रकाश प्रजापति, जितेंद्र सिंघी, महेंद्र चौहान, नारायण सुथार, रेणुलता व्यास, हेमलता शर्मा, मारूफ हुसैन, ईश्वर सिंह, सुधांशु गौड़, मनोज पुरोहित, तेजाराम वाघेला, भरत धवल, प्रकाश मेघवाल, प्रवीण सिंह निंबोड़ा, महावीर सिंह जाखोड़ा, भंवर सिंह देवड़ा, तलसाराम भील, प्रवीण जटोलिया, सुरेंद्र सिंह सांखला, जगदीश माली सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े