Saturday, January 31, 2026
Homeकार्यक्रमआयोजित शहरी सेवा शिविरों में आमजन की समस्याओं का हुआ निस्तारण

आयोजित शहरी सेवा शिविरों में आमजन की समस्याओं का हुआ निस्तारण

- Advertisement -

 

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

◆ नगर परिषद जालोर के वार्ड सं. 24 से 27 तक के लिए आयोजित हुआ शिविर
जालोर 6 अक्टूबर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगरीय क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को बेहतरीन सेवाएं उपलब्ध करवाने व उनके संबंधित प्रकरणों को मौके पर ही निस्तारित कर उन्हें राहत प्रदान करने के लिए जिले के शहरी निकायों में 17 अक्टूबर, 2025 तक शहरी सेवा शिविर-2025 का आयोजन किया जा रहा है।
नगर परिषद जालोर के आयुक्त दिलीप माथुर ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार शुक्रवार को नगर परिषद जालोर के वार्ड संख्या 24 से 27 तक के लिए नगर परिषद सभागार जालोर में शहरी सेवा शिविर का आयेजन हुआ जिसमें आबादी भूमि नियमन, कृषि भूमि नियमन, भवन निर्माण स्वीकृतियाँ, नामान्तरण, उप विभाजन प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन इत्यादि से संबंधित आवेदन पत्र किए गए। शिविर में आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया गया।
7 अक्टूबर को भी नगर परिषद जालोर के वार्ड सं. 24 से 27 तक के लिए होगा शिविर
नगर परिषद जालोर के वार्ड संख्या 24 से 27 तक के लिए 7 अक्टूबर को नगर परिषद सभागार जालोर में शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसमें नागरिकों के विभिन्न कार्य करने के साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े