JRF ओर असिस्टेंट प्रोफ़ेशनल UGC,NET, JRF में PHD में राजस्थान में प्रथम स्थान रहने पर निखिल सिंह का रखा आशीर्वाद समारोह
सिरोही -(रमेश टेलर )जावाल के होनहार निखिल सिंह को UGC, NET, JRF में PHD में भारत मे 24 वी रेंक व राजस्थान में प्रथम स्थान पर आने पर प्रजापत धर्माशाला में आशीर्वाद व स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमे भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण लाल पुरोहित, पूर्व जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंशु वशिष्ठ, सिरोही प्रधाण हसमुख कुमार, उप प्रधान नारायण सिंह, जिलाउपाध्यक्ष बाबू भाई, जिला मंत्री छगनलाल नगर मंडल अध्यक्ष तुलसीराम पुरोहित ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अमराराम प्रजापत ने कार्यक्रम में शिरकत कर राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जावाल निवासी निखिल सिंह परमार के फुल माला व साफा पहना कर आशीर्वाद दिया गया।
बता दे कि निखिल सिंह परमार जावाल के एक सामान्य परिवार में जन्म लिया है। बालक अपनी कड़ी महेनत ओर शरू से पढ़ाई में अवल रहने के कारण उसने मन मे ठान ली कि मुझे कुछ बन कर दिखाना है। ओर निखिल ने UGC, NET, JRF में PHD में राजस्थान रेंक में प्रथम स्थान हाशिल कर खुद के परिवार के साथ साथ जावाल का भी नाम रोशन करने पर नगर जनों ने शनिवार को फूलमालाओं से लाद दिया और हर कोई उन्हें बधाई देने के लिए उत्साहित नजर आया। कार्यक्रम के दौरान निखिल सिंह ने बताया कि ये सब मेरे माता पिता के संस्कार और उनके आशीर्वाद से ही सम्भव हुआ है। मेरी पढ़ाई के लिए मेरे मात पिता ने कोई कसर नहीं छोड़ी ओर कड़ी महेनत कर के मुझे पढ़ाया है।
इस दौरान महेन्द्र सिंह ने जिन विधालयो में पढ़ाई की उन विधालयो के अध्यापकों का भी फूल माला व साफा पहना कर सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या परिवार के साथ नगर जन मौजूद रहे।
